अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी ने खरीदारों की लिस्ट का किया खुलासा, नए नामों के आते ही शेयर बने रॉकेट



नई दिल्ली  - अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के खरीदारों की लिस्ट जारी हो गई है। रिलायंस कैपिटल ने शेयर बाजार को आवेदकों की लिस्ट सौंपी है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के लिए कुल 55 कंपनियों ने बोली लगाई है। वहीं, 22 कंपनियों ने रिलायंस कैपिटल के साथ-साथ बिजनेस क्लस्टर के लिए भी बोली लगाई है।

स्टॉक एक्सचेंज ने 4 अप्रैल देर शाम को इसकी जानकारी दी है, जिसके बाद 5 और 6 अप्रैल को कंपनी के शेयर अपर सर्किट में फंसा रहा। आज बुधवार को रिलायंस कैपिटल के शेयर 4.95त्न की तेजी के साथ 20.15 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में रिलायंस कैपिटल के शेयरों में 25.16त्न की तेजी देखी गई है।

ये हैं संभावित आवेदक :
नागेश्वर राव वाई द्वारा जारी सूची के अनुसार, पिरामल ग्रुप, यस बैंक, ज्यूरिख इंश्योरेंस कंपनी, इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स, जिंदल पावर, डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन अजय हरिनाथ सिंह के नेतृत्व में एक कंसोर्टियम कुछ संभावित समाधान आवेदन हैं। बता दें कि आरबीआई ने निदेशक मंडल भंग करने के बाद नागेश्वर राव वाई को रिलायंस कैपिटल का प्रशासक नियुक्त किया था।

पीईएल फिनहोल्ड के साथ पिरामल कंसोर्टियम प्रमुख भागीदार है और इंडिया रिसर्जेंस फंड ने रिलायंस कैपिटल के लिए समग्र रूप से और साथ ही साथ व्यावसायिक क्लस्टर के लिए बोली लगाई है। पिरामल ग्रुप ने पहले भी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के लिए बोली लगाई थी और उसका अधिग्रहण भी किया था।