लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार युवकों की मौत



लखनऊ(डेस्क) -  लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। 

हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार खाई में गिर गई। घटना देर रात लखनापुर चौराहा के पास हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य युवक की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।