रेडियो सरताज अमीन सयानी का 91 वर्ष की उम्र में निधन



नई दिल्ली (डेस्क) - ‘रेडियो किंग’ अमीन सयानी का आज हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। आवाज की दुनिया के फनकार कहे जाने वाले अमीन सयानी ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली है।

मिली जानकारी के अनुसार अमीन सयानी को मंगलवार शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका, उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। अमीन सयानी की मौत की खबर से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में अमीन सयानी का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंग्लिश ब्रॉडकास्टर के रूप में की थी। लेकिन आजादी के बाद हिंदी की तरफ रुख कर लिया था। इन्होंने 54,000 रेडियो कार्यक्रम किये और 19,000 जिंगल्स भी गाए हैं।