हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर



हरियाणा - नायब सैनी ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है।

बता दें कि नायब सिंह सैनी 2014 में नारायणगढ़ से प्रदेश सरकार में विधायक और बीजेपी सरकार में राज्य मंत्री रहे रहे हैं। उनके पास खनन विभाग था।  2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा और वर्तमान में लोकसभा सदस्य के साथ-साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. सैनी अंबाला लोकसभा के गांव नारायणगढ़ के रहने वाले हैं।