भाऊराव देवरस सेवा न्यास ने निःशुल्क सेवा देने वाले चिकित्सकों का किया सम्मान



लखनऊ । शोध संस्थान,  निराला नगर  लखनऊ में भाऊराव देवरस सेवा न्यास के स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प में निःशुल्क सेवा देने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया गया । चिकित्सक डॉ सुधांशु उपाध्याय, डॉ  सुधीर श्रीवास्तव , डॉ रत्नेश कुमार,  कृष्ण शंकर श्रीवास्तव , डॉ एल एस तिवारी, डॉ पीके दुबे, डॉ वाई बी सिंह , डॉ यू.वी. प्रकाश, जितेंद्र साधवानी, श्वेता साधवानी ,  आर के अग्रवाल, विशाल केसरवानी, डॉ आशीष  शर्मा का सम्मान किया गया।

यह  सम्मान न्यास  के  अखिल  भारतीय  संरक्षक ब्रह्मदेव   शर्मा  भाई  जी ,  न्यास  के  पूर्व  राष्ट्रीय  कोषाध्यक्ष  डॉ. सूर्यकान्त,  स्वास्थ  सेवा  प्रकल्प  के  प्रभारी डॉ  विनय मिश्र द्वारा  किया  गया। ज्ञात  रहे  कि  भाऊराव  देवरस सेवा  न्यास  की  स्थापना  भारत  के  प्रधानमंत्री रहे  भारत  रत्न स्वर्गीय  अटल  बिहारी वाजपेयी  ने  वर्ष 1993 में  की  थी और  न्यास  विगत  30 वर्षों  से  अधिक  समय  से  चिकित्सा,  स्वास्थ्य , शिक्षा तथा  समाज  सेवा के  क्षेत्र  में  उल्लेखनीय  कार्य  कर  रहा  है।

कार्यक्रम  का  संचालन  स्वास्थ्य  सेवा  प्रकल्प  के  व्यवस्थापक   देवेश रस्तोगी ने  किया।  इस  अवसर पर  न्यास  के संदीप,  वीरेंद्र, रघुराज, प्रभात  आदि  उपस्थित रहे ।