आयुष्मान भारत बना गरीबों और जरूरतमंदों का सुरक्षा कवच



नई दिल्ली : आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना देश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा कवच बनकर उभरी है। केंद्र सरकार के अनुसार, अब तक 43.52 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए जारी 1.14 करोड़ आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी शामिल हैं।

देशभर में 36,229 अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं, जहां 1,961 प्रक्रियाओं के लिए पूरी तरह कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है। अब तक 11.69 करोड़ से अधिक अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी दी गई है, जिन पर लगभग 1.73 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

सरकार का कहना है कि इस योजना से करोड़ों परिवार सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं।