केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने आज राजकोट से वर्चुअली देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर यात्री सुविधाओं का शुभारंभ किया



राजकोट/जयपुर - केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने आज राजकोट से वर्चुअली देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर कई यात्री सुविधाओं का शुभारंभ किया, जिनमें लखनऊ और वाराणसी में उड़ान यात्री कैफे की षुरूआत हुई, वहीं आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, कुशीनगर, मुरादाबाद, प्रयागराज, वाराणसी निःषुल्क वाईफाई सुविधा की शुरूआत की गई। 

इस अवसर पर श्री नायडू ने कहा कि उड़ान यात्री कैफे हवाई यात्रा को सभी के लिये आसान, सुलभ और आधुनिक भारत की जरूरतों के अनुरूप बनाने की सरकार की सोच को दर्शाता है।