वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत



रायपुर(डेस्क) - छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। 

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, बॉयलर फटने के समय वहां बड़ी संख्या में श्रमिक काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। 

वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।