उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को



लखनऊ - उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने जानकारी दी है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सत्र बुलाने की अनुमति प्रदान कर दी है। सत्र में विशेष रूप से महिला आरक्षण पर चर्चा होगी। सत्र के दौरान सरकार महिलाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा करेगी और सरकार के प्रयासों को सदन के पटल पर रखेगी।