बरेली - जिले में ‘ऑपरेशन उड़नपरी’ के तहत यूपी बोर्ड की टॉप 10 मेधावी छात्राओं को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया गया ।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देकर प्रोत्साहित किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ अरुण कुमार, छत्रपाल गंगवार और डॉ उमेश गौतम ने छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही मेधावी छात्राओं की स्नातक तक निःशुल्क शिक्षा की जिम्मेदारी लेने और उनके नाम पर सड़क बनाने की घोषणा भी की गई।