गाजियाबाद(डेस्क) - गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के एक फ्लैट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि फ्लैट में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। अग्निशमन कर्मी मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मामले की जांच में लगी हुई हैं।