पीएम-अजय पोर्टल और मोबाइल ऐप का हुआ शुभारंभ



  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना’ के किया शुभारंभ 

नई दिल्ली(डेस्क) - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ‘प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना’ के तहत पीएम-अजय पोर्टल और अजय मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य कागज आधारित कार्यप्रणाली को पूर्णतः डिजिटल कार्यप्रणाली में परिवर्तित करना है। मंत्रालय ने कहा कि पीएम अजय मोबाइल ऐप का उद्देश्य योजनाबद्ध सेवाओं, ग्राम स्तर पर अंतिम मील योजना और कार्यान्वयन तक मोबाइल आधारित पहुंच प्रदान करना, जमीनी स्तर पर निगरानी में सुधार करना, वास्तविक समय में रिपोर्टिंग को सुगम बनाना और पारदर्शिता तथा डिजिटल शासन को मजबूत करना है।

इस अवसर पर, डॉ. कुमार ने इस पहल को अनुसूचित जाति कल्याण पहलों के लिए पारदर्शी, डिजिटल और सशक्त सेवा वितरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।