अयोध्या - आज अयोध्या में राम मंदिर परिसर में परकोटे में बने मां भगवती मंदिर के शिखर पर राश्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति और प्रमुख संत साध्वी ऋतंभरा ध्वज फहराएंगी।
कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पहली बार राम मंदिर परिसर में 3000 से अधिक मातृ शक्तियों का एक साथ समागम होने जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं समारोह में शामिल होंगी। सभी आमंत्रित मेहमानों को क्यूआर कोड युक्त प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं और स्कैनिंग के बाद ही मंदिर परिसर में प्रवेश मिलेगा। शाम 6 बजे मां भगवती मंदिर के शिखर पर साध्वी ऋतंभरा और साध्वी निरंजन ज्योति ध्वजारोहण करेंगी। कार्यक्रम को लेकर रामनगरी में उत्साह का माहौल है।