परिवहन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश



भोपाल - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की तृतीय बैठक आयोजित हुई। 

बैठक में प्रदेश में परिवहन सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परिवहन नेटवर्क को अधिक सशक्त बनाने, यात्री सुविधाओं में सुधार तथा आधुनिक व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।