नई दिल्ली - भारत के मशहूर निशानेबाजी कोच और पूर्व एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा का शुक्रवार को 49 की उम्र में निधान हो गया है। जसपाल राणा का निधन दिल्ली के मैक्स अस्पताल में हुआ। उनके अचानक निधन की खबर ने खेल जगत को हिलाकर रख दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 1 जून को जर्मनी से लौटते समय फ्लाइट में 49 साल के राणा की तबीयत बिगड़ी थी। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जसपाल राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 बार गोल्ड मेडल जीते थे। इनमें लगातार 4 एडिशन के गोल्ड शामिल रहे। राणा पेरिस ओलिंपिक में डबल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर के कोच भी थे। उन्हें फरवरी 2025 में 25 मीटर पिस्टल के लिए भारतीय जूनियर टीम का हाई परफार्मेंस कोच बनाया गया था।