गुवाहाटी(ऑनलाइन डेस्क) - असम के जोरहाट से भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स का विमान जोरहाट के रौरेआह एयरफोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के बाद अचानक हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है कि रनवे पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद विमान में आग लग गई थी।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक यह विमान नियमित उड़ान पर था। राहत और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक AN-32 एयरक्राफ्ट एयर फोर्स जोरहाट स्टेशन के अंदर ही गिरा है। गिरते ही उसमें तेज आग लग गई थी। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर काम में जुटी है।