"पटना में बनेगा विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन ": रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव



पटना : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को छपरा जंक्शन पर आयोजित एक विशेष समारोह में कई नई रेल सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के रेल यात्रियों को बेहतर संपर्क और सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे तथा क्षेत्र में रेलवे अवसंरचना के विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा करेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई रेल सेवाओं के संचालन से यात्रियों को आवागमन के अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे और क्षेत्रीय रेल संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इसके उपरांत रेल मंत्री और मुख्यमंत्री मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां वे पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी गणराज्य
 को निर्यात किए जाने वाले 51वें डीजल रेल इंजन  को औपचारिक रूप से रवाना करेंगे। इस उपलब्धि को भारत की बढ़ती रेल निर्माण क्षमता, तकनीकी दक्षता तथा वैश्विक निर्यात क्षेत्र में लगातार मजबूत होती उपस्थिति का प्रतीक माना जा रहा है। मढ़ौरा फैक्ट्री से विदेशी देशों को रेल इंजनों का निर्यात भारतीय रेल उद्योग की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती साख को भी दर्शाता है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सुबह 10:30 बजे पटना में एसटीपी परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे 
दोपहर 12:15 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन से छपरा के लिए रवाना होंगे। छपरा पहुंचने के बाद वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे और नई रेल सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।

रेल मंत्री के इस दौरे को बिहार में रेलवे के विकास और आधारभूत संरचना के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। रेल यात्रियों को बेहतर एवं विस्तारित रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को छपरा जंक्शन पर आयोजित एक विशेष समारोह में कई नई रेल सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर नई ट्रेनों के संचालन एवं एक रेल सेवा के मार्ग विस्तार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समारोह में छपरा–आनंद विहार टर्मिनस (दिल्ली) साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा मऊ–आनंद विहार टर्मिनस (दिल्ली) एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, दोहरीघाट–औंड़िहार मेमू ट्रेन की सेवा का विस्तार करते हुए इसे वाराणसी सिटी स्टेशन
 तक संचालित किए जाने की औपचारिक शुरुआत भी की जाएगी। इन नई एवं विस्तारित रेल सेवाओं से बिहार एवं पूर्वांचल क्षेत्र के यात्रियों को राजधानी दिल्ली तथा वाराणसी के लिए अधिक सुगम और सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में आयोजित एक अन्य समारोह में भी भाग लेंगे। यहां वे गिनी गणराज्य को निर्यात किए जाने वाले 51वें डीजल रेल इंजन (डब्ल्यूडीजी4जी) को औपचारिक रूप से रवाना करेंगे। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के विनिर्माण कौशल और वैश्विक स्तर पर उसकी बढ़ती उपस्थिति का प्रतीक मानी जा रही है। मढ़ौरा स्थित फैक्ट्री से विदेशी देशों को रेल इंजनों का निर्यात भारत की औद्योगिक क्षमता को नई पहचान दिला रहा है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि आने वाले समय में पटना स्थित हार्डिंग पार्क क्षेत्र में भी विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे देशभर में आधुनिक यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेलवे अवसंरचना के उन्नयन के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा पटना को भी अत्याधुनिक रेल सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।