राम मंदिर दान मामले में SIT जांच से सच आएगा सामने, दोषियों को नहीं मिलेगी राहत: सीएम योगी



लखनऊ - अयोध्या के रुदौली विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास को गति देने की बात कही और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर दान और चढ़ावे को लेकर कहा कि मामले की SIT जांच से सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि जिसके पास सबूत हैं वह जांच एजेंसी को दे। उन्होंने यह भी कहा कि दोषी कोई भी हो, बचेगा नहीं और जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।