सहारनपुर - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन, विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान और ड्रॉपआउट छात्रों की दोबारा स्कूल में वापसी सुनिश्चित करना है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 कर दिया है। अनुदेशकों के मानदेय को ₹9,000 से बढ़ाकर ₹17,000 किया गया है।