मऊ से MLC एके शर्मा को BJP प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया



नई दिल्ली / लखनऊ (डेस्क) - उत्तर प्रदेश भाजपा ने विधान परिषद सदस्य (MLC) और पूर्व IAS अरविंद कुमार शर्मा को पार्टी की प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। एके शर्मा ने जब भाजपा ज्वॉइन की थी तभी से अटकलें लग रही थी कि उन्हें यूपी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें पीएम मोदी का करीबी माना जाता है। एके शर्मा कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लगातार सक्रिय रहे। वो केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के अन्य 20 से ज्यादा जिलों में लगातार एक्टिव बने रहे।  

गौरतलब है कि एके शर्मा गुजरात कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे और लंबे समय तक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ कार्य किये था।  स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और इसके बाद शर्मा को भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य बनाया।