सेवा सप्ताह के अंतर्गत किसान मोर्चा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित



लखनऊ 19  सितम्बर 2020 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर आयोजित आज सेवा सप्ताह के अंतर्गत किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा द्वारा प्रत्येक मण्डल व वार्ड में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया ।

इसका शुभारंभ पटेल प्रतिमा पार्क हजरतगंज में लखनऊ मध्य विधानसभा के विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री  बृजेश पाठक ने भाजपा महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा महानगर के महामंत्री सुनील यादव ,किसान मोर्चा प्रमोद सिंह, किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री नरेन्द्र स्वामी, भाजपा मण्डल के अध्यक्ष आनन्द पाण्डेय सहित सभी मण्डलों के अध्यक्ष व किसान मोर्चा मध्य विधानसभा के प्रभारी शिवबरन शुक्ला व मध्य विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्ष अमर श्रीराम, अंकुर पाण्डेय व आनंद मोहन त्रिपाठी एवं किसान मोर्चा महानगर के पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्षों की उपस्थित में किया गया।