विश्व कप में 3 गोल्ड मैडल जीतकर वर्ल्ड रैंकिंग में फिर नंबर एक बनीं दीपिका कुमारी



नई दिल्ली (डेस्क) - भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी के सुनहरे प्रदर्शन का इनाम लगातार उन्हें मिल रहा है। पेरिस में तीरंदाजी विश्व कप  में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाने वाली दीपिका अब विश्व रैंकिंग के शीर्ष पर भी पहुंच गई हैं। विश्व तीरंदाजी (World Archery) की जारी ताजा रैंकिंग में भारत की 27 वर्षीय दीपिका कुमारी नंबर एक रैंक महिला तीरंदाज बन गई हैं।  वह इससे पहले 2012 में भी महिलाओं की रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुकी हैं।

विश्व तीरंदाजी ने दीपिका के शानदार प्रदर्शन के बाद ट्वीट किया, ‘इससे दीपिका सोमवार को विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लेंगी।


This is going to take Deepika to the number one spot in the world rankings on Monday- World Archery