यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, लखनऊ के आरएमएल अस्पताल में भर्ती, सीएम योगी आदित्यनाथ देखने पहुंचे



  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की शनिवार रात को बिगड़ी तबीयत
  • लखनऊ के आरएमएल अस्पताल में कराए गए भर्ती

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश  से बड़ी खबर सामने आई है, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी लखनऊ के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में एडमिट  कराया गया है। लगातार डॉक्टर उनके स्वास्थय पर निगरानी बनाए हुए हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह भी उन्हें इसी अस्पताल नें भर्ती कराया गया था।

खबरों के अनुसार शरीर में सूजन की शिकायत के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोहिया संस्थान पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल जाना। साथ ही डॉक्टरों से भी उनकी बिमारी के बारे में बात की। डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही उनका हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया जाएगा।  उनका इलाज मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। अभी तक की हुई जांच में पता चला है कि यूरिया और क्रिटिनिन बढ़ा हुआ है। इलाज से धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है।

पिछले साल सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। पीजीआई में हालत स्थिर होने के बाद कल्याण सिंह के परिवार ने उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। यहां भर्ती रहने के बाद अक्टूबर में कल्याण सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।