कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, हटाया वीकेंड कर्फ्यू, धार्मिक स्थलों को खोलने की मिली मंजूरी



कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने और शादियों के आयोजन समेत कुछ गतिविधियों की अनुमति देते हुए कोविड -19 से संबंधित प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा की | लॉकडाउन के चलते कोरोना के रोजाना के मामलों में काफी कमी आई है |

बता दें कि मंदिर जाने वालों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों को केवल 'दर्शन' के लिए जनता के लिए खोलने की अनुमति देने का फैसला किया | साथ ही शॉपिंग मॉल को भी काम करने की अनुमति दी जाएगी |

जानें क्या रहेगा बंद : सरकारी आदेश के मुताबिक, थिएटर, सिनेमा और पब बंद रहेंगे | जबकि प्रशिक्षण के उद्देश्य से स्वीमिंग पुल खोले जाएंगे | खेल परिसरों और स्टेडियमों को प्रैक्टिस के उद्देश्य से खोला जाएगा और सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यों और बड़े जलसों के आयोजन पर मनाही है |  वहीं, विवाह और पारिवारिक कार्यक्रम की अनुमति दी गयी है | लेकिन इसमें 100 से अधिक लोग उपस्थित नहीं होंगे | पूजा स्थल को केवल दर्शन के लिए खोलने की अनुमति होगी, न कि सेवा के लिए |