मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बदले गए 8 राज्यों के राज्यपाल



नई दिल्ली  - मोदी कैबिनेट के विस्तार (Modi Cabinet Expansion) की ख़बरों के बीच केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत  को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। केंद्रीय कैबिनेट विस्तार से पहले राज्यपालों के तबादले को काफी अहम माना जा रहा है। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि ये सभी नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

वहीं, राष्ट्रपति ने कुछ राज्यपालों की नियुक्ति के साथ ही कुछ अन्य के विभागों में बदलाव को मंजूरी दी है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

इन 8 राज्यों के बदले गए राज्यपाल :

  • थावरचंद गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल नियुक्त किए गए  
  • मंगूभाई पटेल मध्यप्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए  
  • डॉ हरिबाबू मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त किए गए
  • राजेंद्रन विश्वनाथ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए  
  • पीएस श्रीधरन पिल्लै गोवा के राज्यपाल नियुक्त किए गए
  • सत्यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा के राज्यपाल नियुक्त किए गए  
  • रमेश बैस झारखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए  
  • बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के राज्यपाल नियुक्त किए गए