मोदी की नई कैबिनेट का बड़ा फैसला, मंडियों के जरिए किसानों तक एक लाख करोड़ रुपये पहुंचाए जाएंगे



केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही इस बैठक में किसानों को फायदा पहुंचाने का फैसला किया गया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कैबिनेट ने फैसला लिया है कि मंडियों के जरिए किसानों तक एक लाख करोड़ रुपये पहुंचाए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार मंडियों का सशक्तिकरण चाहती है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अहम फैसला लिया है, जिसके तहत एक लाख करोड़ मंडी के जरिए किसानों तक पहुंचेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि एपीएमसी मंडियों को और मजबूत किया जा रहा है। कृषि मंडियों को और संसाधन दिया जाएगा। मंडियां को खत्म नहीं किया जाएगा।