यूपी के पूर्व CM कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार, अस्पताल में मिलने पहुंचे जेपी नड्डा



लखनऊ - उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत के बारे में जानकारी लेने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ पहुंचे। कल्याण सिंह को पिछले दिनों लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

जेपी नड्डा के साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी दिल्ली से आए हैं। नड्डा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ सीएम योगी और प्रदेश  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी गुरुवार रात अस्पताल पहुंचे।