पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, राज्यपाल ने पीजीआई पहुंचकर जाना हालचाल



यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत अस्थिर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक उनके स्वास्थ्य की पल-पल निगरानी कर रही है। उनके स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाले दो दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना।

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक है। वह रविवार से नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन सपोर्ट पर हैं। उन्हें हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क से ऑक्सीजन दी जा रही है। सीसीएम के आईसीयू में भर्ती श्री सिंह को क्रिटिकल केयर मेडिसिन, पल्मोनरी मेडिसिन, दिल, गुर्दा, डायबिटीज और न्यूरो के डॉक्टर लगातार देख रहे हैं।