हिमाचल में भूस्खलन, पुल टूटा, 9 की मौत और 3 घायल



हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले गुंसा के पास चट्टानें गिरने के कारण छितकुल से सांगला की ओर जा रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। गाड़ी पर पत्थर गिरने से दिल्ली एनसीआर के नौ पर्यटकों की जान चली गई। इतना ही नहीं किन्नौर की संगल घाटी में बटसेरी पुल ढह गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। दुर्घटनास्थल पर पुलिस के साथ बटसेरी के स्थानीय भी रेस्कयू में जुटे हुए हैं।