Uttar Pradesh : ओम प्रकाश राजभर ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से की मुलाकात



  • ओमप्रकाश राजभर मंगलवार सुबह स्वतंत्रदेव सिंह से मिले
  • बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह के साथ बीजेपी यूपी चीफ के घर पहुंचे राजभर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गठंबंधन में जुटी पार्टियों को लेकर नेताओं के बीच मुलाकातों का दौर जारी है। कभी एनडीए का हिस्सा रहे ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर बीजेपी के करीब जाते नजर आ रहे हैं। मंगलवार सुबह ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मीटिंग की।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को सुबह भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से उनके आवास पर जाकर भेंट की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी उनके साथ थे। उत्तर प्रदेश में ओवैसी की पार्टी के साथ भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाने वाले राजभर भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के आवास पर करीब एक घंटा तक रहे।

रीब एक घंटे तक दोनों नेताओं से चर्चा के बाद राजभर ने मीडिया से कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव हो सकता है। राजभर के इस बयान के बाद से राजनीतिक पंडित कयास लगाने में जुट गए हैं।