Tokyo Olympic Update : रेसलर बजरंग पुनिया ने जीता ब्रॉन्ज मेडल




नई दिल्ली डेस्क - भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने कजाकिस्तान के खिलाड़ी को हरा दिया। इससे पहले रवि दहिया ने गुरुवार को 57 किग्रा में रजत पदक जीता था। सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त ने 2012 के लंदन खेलों में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था।

ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मैच में उन्होंने अपने विरोधी कजाकिस्तान के पहलवान दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराया और ये उपलब्धि हासिल की। ये टोक्यो ओलिंपिक में भारत का छठा मेडल रहा। 

बजरंग पूनिया को सेमीफाइनल में अजरबैजान के पहलवान हाजी अलीव से 12-5 से हार का सामना करना पड़ा था | पूनिया को मेडल का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था लेकिन सेमीफाइनल में मिली हार ने भारतीय फैन्स को भी काफी निराश किया है | बजरंग पूनिया के सपोर्ट में योगेश्वर दत्त ने भी ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी थी |

प्रधानमंत्री मोदी  और मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर दी बधाई :

Delightful news from #Tokyo2020! Spectacularly fought@BajrangPunia.
Congratulations to you for your accomplishment, which makes every Indian proud and happy.
--Narendra Modi(@narendramodi),August 07 2021

 

टोक्यो ओलंपिक में भारत के स्टार रेसलर@BajrangPunia जी ने कांस्य पदक अर्जित कर माँ भारती को अंतरराष्ट्रीय फलक पर गौरवभूषित किया है। आपकी अप्रतिम उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। आप उपलब्धियों के सतत नए आयाम स्थापित करते रहें, ऐसी कामना है। जय हिंद!