15 अगस्त से पहले तिरंगे के रंग से जगमग हुआ लाल चौक का घंटाघर



नेशनल डेस्क - 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के लिए जम्मू कश्मीर में खास तैयारियां की गई हैं। यहां श्रीनगर का लाल चौक घंटाघर तिरंगे के रंग से रोशन हो गया है। खास बात ये है कि इसी लाल चौक पर कभी तिरंगा फहराने से विवाद हो जाता था, लेकिन जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

श्रीनगर का लाल चौक घंटाघर काफी प्रसिद्ध रहा है।  यहां 1992 में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया था। जोशी उस वक्त भाजपा के अध्यक्ष थे, वहीं नरेंद्र मोदी एकता यात्रा के संयोजक थे।