मृतक आश्रितों की नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यालय का घेराव



लखनऊ -  नगर निगम में मृतक आश्रितों की नियुक्ति के मामले को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है | हाल ही में जारी किए गए नए आदेश को लेकर कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई करने का मूड बना लिया है | इसके विरोध में क्षेत्रीय कार्यालयों पर जन जागरण सभा करने के बाद आज नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया गया | सैकड़ों की तादाद में विरोध दर्ज कराने पहुंचे नगर निगम अधिकारी और कर्मचारियों ने मुख्यालय पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं | निर्णय वापस न होने पर कर्मचारी संस्था ने आंदोलन करने की चेतावनी भी दे रहे हैं |

बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी - नगर निगम सफाई कर्मचारी, जलकल, स्ट्रीट लाइट समेत तमाम संगठनों ने एक होकर एक सुर में प्रशासन के इस निर्णय का विरोध करने के लिए धरने पर बैठे हुए हैं | कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा है कि पूर्व से ही नगर निगम कर्मचारियों को प्रशासन की अनदेखी के चलते हैं करोड़ों रुपयों का भुगतान नहीं हो रहा है | वही कर्मचारियों के शोषण के लिए नए नियम लागू करने की बात कही जा रही है | उन्होंने बताया कि 12 सूत्री मांग पत्र मेरा संयुक्ता भाटिया नगर आयुक्त को दिया गया है | उन्होंने मांगे पूरी न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है |