अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ा, अली अहमद जलाली बन सकते हैं नई अंतरिम सरकार के प्रमुख



नई दिल्ली वेब डेस्क -  अफगान सरकार ने तालिबान के आगे घुटने टेक दिए हैं. टोलो न्यूज के मुताबिक, सत्ता हस्तांतरण के बाद देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मुल्क छोड़ दिया है। उनके ताजिकिस्तान जाने की सूचना है।काबुल पर कब्जे के बाद ये तय माना जा रहा है था कि तालिबान के आगे गनी सरकार ने सरेंडर कर दिया है।  इसके बाद रविवार को सत्ता सौंपने की पूरी प्रक्रिया चली।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में घुसने की खबरों के बीच तालिबान ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उनका इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं है। तालिबान ने अपने लड़ाकों को काबुल में नहीं घुसने को और सीमाओं पर ही इंतजार करने को कहा है। तालिबान ने कहा है कि वे आम लोगों या सेना के खिलाफ कोई बदले की कार्रवाई नहीं करेंगे।