BJP कार्यालय से कल्याण सिंह की पार्थिव देह को लेकर CM योगी अलीगढ रवाना



लखनऊ - पूर्व सीएम के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पहले उनके आवास, फिर विधानमंडल और अंत में BJP कार्यालय में रखा गया था। अब एयर एंबुलेंस से अलीगढ़ ले जाया जा रहा है। कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के साथ खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं।

सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने लखनऊ में पूर्व सीएम को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। नड्‌डा ने प्रधानमंत्री के सामने ही कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा भी रखा। कल्याण सिंह की ये आखिरी इच्छा थी कि उनके निधन के बाद उनके शव को BJP के झंडे में लिपटाया जाए।

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद रात 11.30 बजे मंत्रिपरिषद की आपात बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर हुई।  बैठक में शोक प्रस्ताव पारित किया गया। उससे पहले पीजीआइ पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राजकीय शोक की अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। मुख्यमंत्री ने तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गयी।