IPS अफसर पंकज कुमार सिंह बीएसएफ के नए डायरेक्टर जनरल(DG) बनाये गए



नई दिल्ली(डेस्क) - भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी पंकज कुमार सिंह बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नए महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किये गए। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। सिंह राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में बल के विशेष महानिदेशक (डीजी) के रूप में कार्यरत हैं।

बता दें करीब 3 दशक पहले उनके पिता प्रकाश सिंह भी इस पद पर रह चुके हैं। उन्हें कई पुलिस सुधारों के लिए जाना जाता है। प्रकाश सिंह 1993-94 तक बीएसएफ के डीजी रहे। वह पद्मश्री से सम्मानित हैं।

इसी के साथ सरकार ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारियों संजय अरोड़ा (तमिलनाडु कैडर) और बालाजी श्रीवास्तव (एजीएमयूटी कैडर) को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) का नया प्रमुख नियुक्त किया है।