वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का निधन



नई दिल्ली (डेस्क) - पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन हो गया है। मंगलुरु में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह कुछ हफ्तों के लिए अस्पताल में भर्ती थे।

राज्यसभा सदस्य ऑस्कर फर्नांडिस की योग का अभ्यास करते समय सिर में चोट लगने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी।  80 वर्षीय कांग्रेस नेता को घर पर योग करते समय गिरने और सिर में चोट लगने के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त के साथ गांधी परिवार के साथ काम कर रहे हैं।साल 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे, उसके बाद 1996 तक लगातार जीतते आ रहे थे।  साल 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बना दिया था, तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद ही संसद के सदस्य बने हुए थे।