PUNJAB : चरणजीत सिंह चन्‍नी कल लेंगे पंजाब के सीएम पद की शपथ



नई दिल्ली (डेस्क) -चरणजीत सिंह चन्‍नी पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। चन्‍नी ने राज्यपाल के समक्ष नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। चन्नी ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति जो फैसला लिया है उसके बारे में राज्यपाल को बता दिया गया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना चाहिए। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी राज्यपाल से मिलने पहुंचे।  इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और हरीश रावत सहित दूसरे नेता मौजूद रहे। चन्नी की पत्नी भी उनके साथ राजभवन पहुंची थीं।

चरणजीत सिंह चन्नी अमरिंदर सिंह की सरकार में तकनीकी शिक्षा और पर्यटन मंत्री थे।  वे पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं। बता दें चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार सुबह 11 बजे राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।