यूपी में आज शाम को होगा मंत्रिमंडल विस्तार



  • गुजरात दौरे से राज्यपाल लखनऊ वापस पहुँच चुकी हैं

लखनऊ - आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है। यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम को हो जाएगा। प्राप्त सूचना के मुताबिक, आज शाम छह बजे सात नए मंत्री कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार अभी तक जो संभावित नाम सामने आ रहे हैं उनमें जितिन प्रसाद, संजय निषाद, बेबी रानी मौर्य, संगीता बलवंत बिंद, तेजपाल नागर सहित आधा मंत्री शपथ ले सकते हैं, इसके अलावा पलटू राम, दिनेश खटीक, कृष्णा पासवान का नाम भी मंत्री पद की दौड़ शामिल हैं।

चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस कैबिनेट विस्तार विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है।  यह लंबे समय से प्रतीक्षित था।  इसी साल 8 जुलाई को हुए मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में भी उत्तर प्रदेश के नेताओं को खास तरजीह दी गई थी।