दिल्ली में पब्लिक प्लेस पर इस साल नहीं मना सकेंगे छठ पूजा



नई दिल्ली (डेस्क) - कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने शहर में इस साल छठ पूजा के सार्वजनिक समारोहों पर बैन लगा दिया है। इस बार  इस पूजा को स‍िर्फ लोग अपने घरों में ही मना सकेंगे। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के एहत‍ियातन यह कदम उठाए गए हैं।

बता दें कि छठ बिहार एवं यूपी के लोगों के द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध पर्व है। यह चार दिनों तक चलता है, जिसमें भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। छठ पूजा का पर्व दिवाली के छह दिन बाद शुरू होता है और 3 दिनों तक चलता है।  इस बार यह पर्व 8 नवंबर से शुरू हो रहा है।  आदेशों के मुताब‍िक, द‍िल्‍ली में सार्वजन‍िक तौर पर या फिर पब्‍ल‍िक ग्राउंड, नदी या घाट और मंद‍िर आद‍ि में छठ पूजा समारोह का आयोजन नहीं होगा।  साथ ही लोगों का सलाह दी गई है क‍ि वह आस्‍था के इस पर्व को अपने घरों में रहकर ही मनाएं।