रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का हुआ निधन



नई दिल्ली (डेस्क) - टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है।  बता दें अरविंद त्रिवेदी काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने 82 की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली।

मध्य प्रदेश के रहने वाले अरविंद त्रिवेदी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, इसके बाद उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान कायम की थी। अपने शानदार अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी अब तक लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम कर चुके हैं,एक्टिंग के साथ ही साथ उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था।  

अरविंद के निधन के बाद हर कोई उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि​ दे रहे हैं। ऐसे में 'रामायण' में उनके साथ स्क्रीन शेयर कर चुके  एक्टर सुनील लहरी (लक्ष्मण ) और दीपिका चिखलिया (सीता) ने भी उन्हें याद कर श्रद्धांजलि​ दी है। वहीं रामायण के राम यानी अरुण गोविल ने भी ट्विटर पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए कहा है - "आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे  अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे। "