अंशु मलिक ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला पहलवान



नई दिल्ली (डेस्क) - नॉर्वे में खेली जा रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की अंशु मलिक ने इतिहास रचा दिया है, वह इस टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गयी हैं। अंशु को फाइनल में टोक्यो ओलिंपिक-2020 की कांस्य पदक विजेता अमेरिका की हेलेन लुइस मारोउलिस ने 4-1 से मात दी और इसी के साथ वह 57 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में रजत पदक जीतने में सफल रहीं।

बता दें अंशु ने यूरोपीय चैंपियन सोलोमिया विंक को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।