अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की हुई घोषणा : अमेरिका के डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को मिला नोबेल पुरस्कार



नई दिल्ली (आईएनआईएस) - अमेरिका के डेविड कार्ड, जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को अर्थशास्त्र के लिए 2021 का नोबेल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है। नार्वे की नोबेल समिति ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

कनाडा में जन्मे डेविड कार्ड को यह पुरस्कार लेबर इकोनामिक्स में उनके योगदान के लिए दिया जाएगा। वहीं इजराइली-अमेरिकी जोशुआ डी एंग्रिस्ट और डच अमेरिकी गुइडो डब्ल्यू इम्ब्रेन्स ने भी लेबर मार्केट और नेचुअलर एक्सपेरिमेंट्स में विश्लेषण करने के लिए चुना गया है।