मिशन 100 करोड़ : अब तक 11,77,21,113 लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज दी गयीं



लखनऊ -  अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,59,035 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 06 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 8,11,17,819 सैम्पल की जांच की गयी है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 08 तथा अब तक कुल 16,86,984 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं एवं अब प्रदेश में कोरोना के कुल 133 एक्टिव मामले है।

मिशन 100 करोड़ :  श्री प्रसाद ने उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल एक दिन में 2,24,781 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक  9,22,37,989 लोगों को पहली डोज तथा 2,54,83,124 लोगों को दूसरी डोज लगायी गयी हैं। कल तक कुल 11,77,21,113 कोविड डोज दी गयी है। 

उन्होंने लोगों से अपील की है  कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें एवं   किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।