यूपी चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने किया एलान



लखनऊ(डेस्क) - यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है।  उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारेगी यानी 403 विधानसभा सीट में से कांग्रेस 162 से अधिक सीट पर महिला प्रत्याशी उतारेगी।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।