'रामायण' के निषाद राज यानी चंद्रकांत पंड्या का निधन, अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने ने जताया शोक



लखनऊ (डेस्क) - रामानंद सागर के निर्देशन में बनी 'रामायण' में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले एक्टर चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया है। चंद्रकांत पंड्या 74 साल के थे। रामायण में सीता माता का रोल निभाने वाली फेमस एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने उनके निधन की जानकारी दी है।

गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गांव के रहने वाले चंद्रकांत पंड्या का जन्म एक 1 जनवरी 1946 में एक बिजनेस फैमिली में हुआ था। धारावाहिक 'रामायण' में चंद्रकांत पंड्या ने भगवान राम के मित्र का किरदार निभाया था। अब उनके निधन की खबर पर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘रामायण’ के अलावा चंद्रकांत ने 100 से ज्यादा हिंदी गुजराती फिल्मों और टीवी धारावाहिक में काम किया था। इसमें ‘विक्रम बेताल’, ‘संपूर्ण महाभारत’, ‘तेजा’ और ‘होते होते प्यार हो गया’ आदि शामिल हैं।