थोड़ी देर में प्रधानमंत्री करेंगे देश को सम्बोधित



नई दिल्ली (डेस्क) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे। पीएमओ की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, संबोधन का मुख्य विषय क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी भारत के 100 करोड़ टीकाकरण वाली देश की उपलब्धि पर भी अपना संबोधन दे सकते हैं। वहीं त्योहारों के मौसम में बाजारों में लगातार उमड़ रही भीड़ को देखते हुए अपने संबोधन में पीएम मोदी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे सकते हैं।