अशोक वाटिका से शिलाएं लेकर अयोध्या पहुंचे श्रीलंका के मंत्री और राजदूत



लखनऊ / अयोध्या (डेस्क) - अयोध्या में श्रीलंका की अशोक वाटिका से पवित्र शिलाएं लाई गई हैं। श्रीलंका के राजदूत, उप राजदूत और दो मंत्री इन शिलाओं को लेकर अयोध्या पहुंचे हैं। यहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि में रामलला का दर्शन पूजन कर आरती भी की।

इस दौरान उनके स्वागत के लिए अयोध्या के कई संत भी मौजूद रहे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने श्रीलंका से आए प्रतिनिधिमंडल को राम मंदिर निर्माण कार्य से भी रूबरू कराया। मंदिर ट्रस्‍ट के सदस्‍य एवं अयोध्‍या के राजघराने के विमलेंद्र मोहन मिश्र के यहां राजदूत, उपराजदूत और श्रीलंका सरकार के दोनों मेहमान मंत्री दोपहर का भोज ग्रहण किया और इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।