लखनऊ : विकास दीपोत्सव का हुआ शुभारम्भ, गोमती तट पर जलेंगे एक लाख दिए



लखनऊ(डेस्क) - प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  गुरुवार को झूलेलाल वाटिका में नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से शुरू हुए विकास दीपोत्सव का शुभारम्भ किया। सात दिन चलने वाले गोमती तट के झूलेलाल वाटिका में विकास दीपोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने हर किसी को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ ही कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जरूरतमंदों को लाभ मिला है अब उत्तर प्रदेश में दंगाइयों की तरह अब कोरोना भी डर गया है। मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव का उद्घाटन करने से पहले गोमती की आरती की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के जीवन लेजर-शो से जुड़ी घटनाओं को लेजर शो से देखा।

बता दें कान्हा उपवन में गाय के गोबर से एक लाख दीप तैयार किए गए हैं। जो दीपावली के एक दिन पहले गोमती तट पर जलाए जाएंगे। यह आयोजन पिछले साल भी हुआ था। लखनऊ के झूलेलाल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा दुकानें लगाई गई। एक सप्ताह तक चलने वाला यह कार्यक्रम पूरे यूपी में मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में  केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कौशल किशोर, उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, ब्रजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव डा. रजनीश दुबे, कमिश्नर रंजन कुमार, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।