कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 46 साल की उम्र में ली अंतिम सांस



लखनऊ (डेस्क) - बताया जा रहा है कि एक्टर को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इलाज के दौरान एक्टर ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। उनके निधन से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक पुनीत सुपरस्टार राजकुमार के बेटे थे। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1985 की फिल्म बेट्टाडु हूवी से की थी। उन्‍हें  सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। बतौर अभिनेता उन्‍होंने 2002 में  कन्नड़ फिल्म अप्पू के साथ इसमें कदम रखा था। उन्हें आखिरी बार युवरत्ना में देखा गया था, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई और एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।